फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather: coldwaves in Rajasthan on New Year, 1 degree celsius mimimum temperature in Fatehpur sikar

Weather: नए साल पर राजस्थान में चली शीतलहर, सीकर के फतेहपुर में 1 और चूरू में 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान

Sun, 01 Jan 2023 01:30 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 01:30 PM IST
सार

राजस्थान में शीतलहर चल गई है। नए साल की रात तापमान में बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। शेखावाटी में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चूरू में भी 1.6 डिग्री सेल्सियस रात का टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। 

विज्ञापन
Weather: coldwaves in Rajasthan on New Year, 1 degree celsius mimimum temperature in Fatehpur sikar
राजस्थान में नए साल पर चली शीतलहर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान में नए साल पर शीतलहर चल गई है। हिमालय के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवा के झोंकों ने राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 से 10 डिग्री तक गिर गया है। जिससे प्रदेश में शीतलहर चल गई है। सीकर के फतेहपुर में रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और चूरू में 1.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश में सबसे कम दिन का अधिकतम तापमान सिरोही में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।  । अगले एक-दो दिन में पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेशभर में 1 से 11 डिग्री तक न्यूनतम तापमान

चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, हनुमानगढ़ के संगरिया में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, झुंझुनूं के पिलानी में 4.8 डिग्री, उदयपुर के डबोक में 6 डिग्री, जोधपुर में 6.6 डिग्री, बीकानेर में 6.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 6.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन


4 दिन घना कोहरा पड़ेगा

मौसम विभाग ने राजस्थान समेत उत्तरी भारत में अगले 4 दिन घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है। वाहन चालकों को सुबह और रात के वक्त सावधानी बरतकर और स्लो स्पीड में वाहन चलाने की सलाह है। जिन वाहनों में एंटी फॉग लाइट हैं, उनका इस्तेमाल करें। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कई स्थानों पर 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज होगी। जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सम्भाग में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क यानी सूखा रहेगा। सर्द हवाएं खुश्की बढ़ाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
 
शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
अजमेर 21.4 8
भीलवाड़ा 21.4 4
टोंक-वनस्थली 24.1 6.9
अलवर 19.5 4.8
जयपुर 21.7 6.7
झुंझुनूं-पिलानी 20.8 4.8
सीकर 19 3.5
कोटा 21.4 7.8
बूंदी 21.2 8.2
चित्तौड़गढ़ 23 6.1
उदयपुर-डबोक 23.2 6
बाड़मेर 23.1 10.8
पाली-जवाईबांध 28 11.6
जैसलमेर 22.4 9.2
जोधपुर 22.3 6.6
फलौदी 24.6 6.2
बीकानेर 21.6 6.4
चूरू 20 1.6
श्रीगंगानगर 21.4 6.7
धौलपुर 20.3 7.9
नागौर 20.7 7.3
बारां-अंता 20.6 6.3
डूंगरपुर 25 10.2
हनुमानगढ़-संगरिया 19.6 3.3
जालोर 23.1 8
सिरोही 18.4 6.4
फतेहपुर-सीकर 19.9 1
करौली 21 4.2

 ठंड में फ्रॉस्टबाइट से बचाव के उपाय करें

मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं ठंड लगातार बढ़ा रही हैं।  रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा। ठंड में लम्बे समय तक रहने से 'फ्रॉस्टबाइट' (शीतदंश) हो सकता है। पाला और शीत लहर दलहनी फसलों और पशुओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बचाव के कुछ सुझाव हैं-

-ठंड में लम्बे वक्त तक रहने से बचें। 
-अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें। ताकि बॉडी में एनर्जी और हीट की कमी नहीं हो।
-बाहरी एक्टिविटीज से बचें या सीमित करें।
-फ्रॉस्टबाइट या हाइपोथर्मिया (शरीर का ठंडा पड़ना) होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- पालतू जानवरों औ पशुओं-मवेशियों को  ठंडे मौसम से बचाने के लिए शेड और कवर की व्यवस्था करें। ऊपर से गर्म कपड़े भी ओढ़ाए जा सकते हैं।
- किसान रबी की फसलों में सुबह-शाम सिंचाई दें। इससे पाले से फसल बचेगी। तापमान कंट्रोल रहेगा और नमी बनी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed