{"_id":"597c4fb54f1c1b63648b4cbf","slug":"water-was-being-supplied-in-the-petrol-pump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक पेट्रोल पम्प जहां गाड़ियों में भरा जा रहा था पानी,पता चला तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पेट्रोल पम्प जहां गाड़ियों में भरा जा रहा था पानी,पता चला तो...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
बाइक के पेट्रोल टैंक से भी निकला पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेट्रोल पम्प पर सुबह से ही गाड़ियों की कतार लगी थी। लोग गाड़ियों में पेट्रोल डलवाकर जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बोतल लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा। वह देखकर भौचक्का रह गया कि पम्प की नोजल से पेट्रोल की जगह पानी आ रहा था।
मामला उदयपुर के बस स्टैण्ड के नजदीक उदियापोल स्थित अरावली फिलिंग स्टेशन का है। यहां पर पेट्रोल की जगह पानी डाला जा रहा था। पेट्रोल पम्प पर हो रही इस ठगी का खुलासा यहां उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति बोतल में पेट्रोल खरीदने आया।
पेट्रोल पंप के कर्मी ने जब बोतल में पेट्रोल डाला तो वह दंग रह गया। बोतल में पेट्रोल की जगह नोजल से पानी आ रहा था। उसने इसको लेकर हो—हल्ला किया तो वहां मौजूद अन्य ग्राहक भी सकते में आ गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद यह बात शहर भर में पहुंच गई।

ठगी का शिकार हुए ग्राहक पहुंचे पेट्रोल पम्प
बोतल में भरा हुआ पानी
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर जब ग्राहकों ने मैनेजर से शिकायत की तो वह पेट्रोल की जगह पानी बेचने की बात से मुकर गया। इसके बाद एक जब वहां मिस्त्री को बुलाकर एक बाइक में डाले गए पेट्रोल की जांच की तो उसमें भी पानी निकला।
इसे देखकर मैनेजर की हवाइयां उड़ गई। जिन लोगों ने यहां आज पेट्रोल भरवाया था, उनमें से भी कई लोग वहां पहुंचे गए। मामला बढ़ता देख पेट्रोल पम्प मालिक ने सप्लाई रुकवा दी। इसके बाद वहां तेल कम्पनी के कर्मचारी भी जांच के लिए आ गए। इस पम्प पर पेट्रोल के दो टैंक हैं। इनमें से एक टैंक से पंप को होने वाली सप्लाई पर पेट्रोल के स्थान पर पानी आ रहा था। जब तक इस गड़बड़ की जानकारी मिली तब तक 200 से ज्यादा लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाकर यहां से जा चुके थें। पंप संचालक इस मामले में सफाई दे रहा है कि बरसात के कारण पानी टैंक में चला गया, जिससे यह समस्या आई।