फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   warning of action taken by these government employees if WhatsApp Group left

सरकारी WhatsApp Group छोड़ा, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही!

Tue, 18 Apr 2017 10:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
warning of action taken by these government employees if WhatsApp Group left
कारण बताओ नोटिस
राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक पंचायत समिति की विकास अधिकारी ने व्हाट्स एप ग्रुप छोड़ने पर अपने ग्राम सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि बताएं कि क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति की विकास अधिकारी (बीडीओ) रिंकू मीणा ने ये अजीबोगरीब कारण बताओ नोटिस हाल ही अपने सात ग्राम सेवकों के लिए जारी किया है। रिंकू मीणा ने कारण बताओ नोटिस में संबंधित ग्रुप को सरकारी व्हाट्स एप ग्रुप बताया है। नोटिस में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि आप (ग्राम सेवक) संबंधित ग्रुप से बिना कारण बताए रिमूव हो गए हैं। रिंकू मीणा ने दांतली, नृसिंहपुर, श्रीराम की नांग, दादिया, मदाउ, खेड़ी गोकुलपुरा और गोनेर के ग्राम सेवकों को सामूहिक तौर पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ये नोटिस चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू मीणा ने इन्हें इस नोटिस के जरिए ग्रुप को बिना कारण छोड़ने का भी स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। भविष्य में ग्रुप में बने रहने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि संबंधित ग्रुप राजकीय कार्यों को नियमित और तीव्र गति व समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की दृष्टि से संचालित है। नोटिस में ग्राम सेवकों को ग्रुप में बने रहना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed