फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vvpet in dholpur

मतदाता जान सकेंगे कि मतदान सही रिकॉर्ड किया है या नहीं

Sat, 18 Mar 2017 09:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
vvpet in dholpur
निर्वाचन आयोग
देश में ईवीएम मशीनों को लेकर उपजे विवाद के बीच राजस्थान के धौलपुर में हो रहे उप चुनावों में निर्वाचन आयोग खास सावधानी बरत रहा है। आयोग ने इन चुनाव में पहली बार वीवीपेट यानि वोटर वेरिफाइड पेपर आॅडिट ट्रायल का उपयोग करेगा।
विज्ञापन


वीवीपेट को ईवीएम मशीन से जोड़ा जाता है। इससे प्रत्येक मतदाता मतदान के बाद  यह देख सकेगा कि मतदाता मशीन पर मतदान सही ढंग से रिकार्ड किया गया है या नहीं। शनिवार को सचिवालय में धौलपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने की। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बार ईवीएम के साथ वीवीपेट (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन जोड़कर चुनाव करवाए। साथ ही वीवीपेट के बारे में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियोंं व बस स्टैंड व रेल्वे स्टेशनों पर भी आम लोगों को जानकारी दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही पंजाब में हुए विधानसभा के चुनावों में भी वीवीपेट मशीन से चुनाव करवाये गये थे जो पूर्ण रूप से सफल रहे है। धौलपुर के उपचुनावों के बाद पूरे राज्य के विधानसभा के आगामी आमचुनावों में भी वीवीपेट मशीन के साथ चुनाव करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed