{"_id":"59f9d90d4f1c1b70548ba4e8","slug":"visitors-can-now-roam-the-vintage-golf-cart-in-ammer-fort","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आमेर फोर्ट में विंटेज गोल्फ कार्ट में घूम सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आमेर फोर्ट में विंटेज गोल्फ कार्ट में घूम सकेंगे पर्यटक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने किया गोल्फ कार्ट का उद्घाटन
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी नगरी कहलाने वाले जयपुर में अपने शाही अंदाज, खान—पान और पर्यटन के लिए मशहूर है। यही वजह है कि यहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। अब पर्यटकों की सहूलियत के लिए जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में बुधवार को विंटेज लुक की गोल्फ कार्ट की शुरुआत की गई।
इसका शुभारंभ आज दोपहर 1 बजे प्रदेश की पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने किया। अब इन गोल्फ कार्ट गाड़ियों की सहायता से पर्यटकों को हाथी स्टैंड से आमेर फोर्ट तक ले जाएंगी। इसकी शुुरुआत में दस गोल्फ कार्ट चलाई गई है। इन गाड़ियों को विंटेज गाड़ियों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।
पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा का कहना है कि गोल्फ कार्ट की शुरुआत से हमारे ऐतिहासिक स्मारक पर प्रदूषण का दबाव भी कम होगा। उम्मीद है कि पिंकसिटी के अलावा समेत प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर ऐसी पहल शुरु की जाएगी।

बस, इतने से किराए में घूम सकेंगे आमेर फोर्ट
हाथी चौक से आमेर फोर्ट के बीच चलेगी गोल्फ कार्ट
- फोटो : Amar Ujala
एक गाड़ी में अधिकतम पांच पर्यटक बैठकर आमेर महल में घूम सकेंगे। प्रदेश के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के मुताबिक इसके लिए प्रति व्यक्ति आने जाने के लिए शुल्क 50 रुपए रहेगा। वहीं सिर्फ एक तरफा रुट के लिए किराया 40 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है।
इसी तरह, व्यक्तिगत रुप से स्वयं के लिए कार का दर 300 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति फेरा होगी। जिसमें तीन साल तक के बच्चे निशुल्क रहेंगे। बैटरी स्वचालित वाहन होने से प्रदूषण पर भी लगाम लग सकेगी। वहीं, विंटेज गाडियों का लुक पर्यटकों को लुभाने में उपयोगी होगा। इस गोल्फ कार्ट के शुरू होने से पर्यटक कम कीमत में ईको फ्रेंडली सिस्टम से आमेर महल की चढ़ाई कर सकेंगे।