{"_id":"59f70eef4f1c1bec538ba0cc","slug":"victim-of-molestation-committed-suicide-in-dholpur-district-of-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिनको ऐसा करने के बाद डूब मरना चाहिए था उनकी जगह पीड़िता ने दे दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनको ऐसा करने के बाद डूब मरना चाहिए था उनकी जगह पीड़िता ने दे दी अपनी जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की शिकार हुई एक पीड़िता ने समाज में लोकलाज के मारे फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।
मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में आने वाले जसवंतपुरा गांव का है जहां दीपावली के दिन एक 19 वर्षीय युवती से हुई छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती की वारदात के बाद से आहत युवती ने आज अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर के दिन शाम के वक्त युवती अपने घर पर अकेली ही थी और उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए गांव के ही दो युवक सुरेश और हाकिम उसके साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। घटना के बाद युवती के परिजनों ने कौलारी थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।

गहरे सदमे में थी पीड़िता
डेमो इमेज
बताया गया है कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश कर उसके बयान भी दर्ज कराए थे। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि पीड़िता अपने साथ हुई इस घटना के बाद से ही काफी गहरे सदमे में थी और समाज में बदनामी के डर से उसने ऐसा कदम उठा लिया। वहींं इस घटिया कृत्य को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी अब तक फरारी काट रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।