फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Veterinary doctors on strike for 11 point demands in Jaipur

Rajasthan: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर वेटरनरी डॉक्टर्स, आमरण अनशन की दी चेतावनी

Fri, 23 Dec 2022 10:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 10:07 AM IST
सार

पशु चिकित्सकों का छह दिन से धरना जारी है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और उच्च पदों पर मेडिकल डॉक्टर के समान ग्रेड पे स्वीकृत किए जाने सहित विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Veterinary doctors on strike for 11 point demands in Jaipur
धरने पर बैठे डॉक्टर्स - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वेटरनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के आह्वान पर पशु चिकित्सकों का छह दिन से धरना जारी है। पशु चिकित्सक 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें नहीं सुन रही है।

विज्ञापन


शासन सचिव पशुपालन विभाग की अध्यक्षता में पशुचिकित्सकों की 11 सूत्रीय मांगों की समीक्षा और निर्णय करने के लिए समिति का गठन किया गया था। जिसमें प्रमुख शासन सचिव वित्त विभाग, प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग, शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं शासन सचिव आयुष विभाग की ओर से मनोनीत अधिकारी के सम्मिलित बैठक प्रस्तावित था। शाम को एक और बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिसका डॉक्टरों ने बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


डॉक्टर्स पिछले काफी समय से वेटरनरी डॉक्टर्स का हार्ड ड्यूटी अलाउंस बढ़ाकर 5000 रुपए मासिक किए जाने, राजस्थान राज्य पशु चिकित्सा परिषद के सभी पद फिर से सृजित कर नई काउंसिल का गठन करने, पीजी वाले वेटरनरी डॉक्टर्स को मेडिकल डॉक्टर्स की तरह तीन अग्रिम वेतन वृद्धि दिए जाने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। ऐसे में उनमें आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कुछ समय पूर्व शहीद स्मारक पर भी धरना दिया था। गहलोत सरकार ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र जाखड़ ने कहा कि यदि सात दिन में सरकार ने उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की तो वह आमरण अनशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed