फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhra Raje targets Gehlot Government in Jaipur Ceremony

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने कहा-हमें दोबारा मौका मिलता तो अधूरे काम पूरे होते, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Mon, 29 Aug 2022 08:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 08:08 AM IST
सार

वसुंधरा राजे ने जयपुर के एक समारोह में कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास में पीछे धकेला है, उन्हें अब मौका नहीं दें। जब वो चुनाव में आपके बीच आएंगे, तो उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Vasundhra Raje targets Gehlot Government in Jaipur Ceremony
वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमें दुबारा मौका मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता। जबकि आज पिछड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने जमकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वसुंधरा राजे रविवार को जयपुर में हुए अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में बोल रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजे ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास में पीछे धकेला है, उन्हें अब मौका नहीं दें। जब वो चुनाव में आपके बीच आएंगे, तो उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन


वहीं आगे राजे ने हर साल सरकार बदलने के ट्रेंड पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं कभी-कभी देखती हूं कि जो आदत लोगों ने डाली है। कभी एक पार्टी को जिताते हैं, कभी दूसरी पार्टी को जिताते हैं। सबको मालूम हो गया है कि आज ये पार्टी जीतेगी, अगली बार वो पार्टी जीतेगी। तो क्या हो गया ? इसको भी काम करने की जरूरत नहीं है। उसको भी काम करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने कहा कि नुकसान किसका है? इसलिए जरूरी है, जो अच्छा काम करता है। उसको प्रोत्साहित करो और जो गलत काम करता है, उसको हटाओ। ये जरूरी है कि हम लोग प्रगति करें और अच्छे काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed