फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhara thundered on Gehlot government: I am the daughter of a woman who had BJP and nationalism in her blood.

गहलोत सरकार पर गरजीं वसुंधरा: उस महिला की बेटी हूं, जिनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था

Sun, 07 Mar 2021 08:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 08:56 PM IST
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा नेता वसुंधरा राजे इन दिनों ब्रज यात्रा पर हैं। रविवार को उन्होंने एक कार्यक्रम में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। लगे हाथ उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को भी परोक्ष नसीहत दी। वह पार्टी में हाशिये पर लाए जाने से नाराज हैं। 

विज्ञापन
Vasundhara thundered on Gehlot government: I am the daughter of a woman who had BJP and nationalism in her blood.
वसुंधरा राजे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर गरजीं। उन्होंने गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘विकास विरोधी’ करार देते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राजे ने कहा कि वह उस महिला की बेटी हैं जिनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था।

विज्ञापन


भरतपुर जिले के पूंछड़ी के लौठा में समर्थकों को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, ‘आज मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि मेरी मां ने दीपक जलाने और कमल को खिलाने का काम किया था। उन्होंने दीये की लौ को कभी कम नहीं होने दिया और कमल को कभी मुरझाने नहीं दिया। उनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था। मैं उन्हीं की बेटी हूं।’  बता दें, ग्वालियर की पूर्व महारानी विजयराजे सिंधिया वसुंधरा राजे की माताजी थीं। उन्होंने जनसंघ व भाजपा की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने 'दीपक' का उल्लेख जनसंघ के संदर्भ में किया। यह जनसंघ का चुनाव चिन्ह था। वसुंधरा राजे भरतपुर के कृष्णा सर्किट और सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के मंदिरों की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं। वसुंधरा ने कहा कि उनका धार्मिक स्थलों से गहरा संबंध है इसलिए उन्होंने इन पवित्र स्थानों पर पूजा और प्रार्थना करने तथा जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य में विकास रूक गया
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य में विकास के काम रूक गए हैं। दो हिस्सों में बंटी गहलोत सरकार को मिलकर उखाड़ने और रूके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू करने का काम हम सब करेंगे। पिछले कुछ दिनों से वसुंधरा के समर्थक हाई प्रोफाइल कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए हैं। रविवार को शुरू हुई उनकी इस धार्मिक यात्रा में कई पूर्व मंत्री और समर्थक विधायक मौजूद थे।

भाजपा का सोशल मीडिया में हल्ला बोल
इसी दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी वागड़ क्षेत्र के बांसवाडा, प्रतापगढ, और डूंगरपुर क्षेत्रों के दौरे पर है। पूनिया ने सोशल मीडिया पर रविवार को गहलोत सरकार के खिलाफ ‘‘हल्ला बोल’’ आंदोलन शुरू किया है।


हाशिये पर लाने से खफा हैं वसुंधरा
पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश में वसुंधरा को दरकिनार किए जाने से वह नाराज हैं और पूनिया जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में विफल रहने के लिए पूर्वी क्षेत्र के कई नेताओं को बदलने की योजना बना रहे थे, इसके बाद चिंतित नेताओं ने अब पूर्व मुख्यमंत्री को और सक्रिय होने के लिए आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed