{"_id":"592975f64f1c1b7e4e53707e","slug":"vasundhara-raje-gets-digital-leader-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे को सौंपा डिजिटल लीडर आॅफ द ईयर अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे को सौंपा डिजिटल लीडर आॅफ द ईयर अवॉर्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
अवॉर्ड ग्रहण करती मुख्यमंत्री राजे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को डिजिटल लीडर आॅफ द ईयर सम्मान सौंपा गया। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने ट्रॉफी ग्रहण की।
मुख्यमंत्री राजे को प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अखिल अरोरा ने यह ट्रॉफी शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भेंट की। डिजिटल इंडिया समिट के दौरान राजस्थान को तीन अन्य अवॉर्ड भी मिले। इसमें महिला सशक्तीकरण एवं वित्तीय समावेशन की भामाशाह योजना को ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड, राजस्थान पुलिस के क्राइम कंट्रोल और डेटा एनालिसिस केन्द्र अभय कमांड सेंटर को इफेक्टिव यूज ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर सिक्योरिटी एंड सेफ्टी अवॉर्ड तथा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को हैल्थ इंश्योरेंस इनिशिएटिव ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला। तीनों पुरस्कार सूचना प्रौद्योगिकी एवं आयोजना विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त किए।