फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vasundhara raje did road show in jodhpur

गहलोत के गढ़ में राजे का रोड शो, सीधी चुनौती

Mon, 01 May 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
 vasundhara raje did road show in jodhpur
वसुंधरा राजे
कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में सोमवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रोड शो किया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब ढ़ाई घंटे चले रोड शो में कई जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी राजे के साथ नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे के नारों के बीच जोर शोर से रोड शो किया गया। रोड शो के जरिए राजे के इस शक्ति प्रदर्शन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जोधपुर के जालौरी गेट से इस रोड की शुरुआत हुई। रोड शो में राजे ओपन जीप में सवार नजर आई। चारों तरफ भाजपा के लहराते झंडों के बीच में रोड शो आगे बढ़ा। रोड शो के दौरान मंत्रोच्चारण के बीच राजे का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजे को माला, चुनरी व तलवार भेंट की। रोड शो के दौरान आतिशबाजी भी की गई। पांच किमी चलने वाले इस रोड शो में करीब 60 जगहों पर राजे का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस बीच कई जगहों पर पुष्पवर्षा की गई और पूरे मार्ग जमकर नारेबाजी हुई। रोड शो के दौरान मंत्री युनुस खान, गजेंद्र सिंह खींवसर और सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। अशोक गहलोत के क्षेत्र में इस रोड शो को देखकर कहा जा रहा है कि वसुंधरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसे गहलोत को सीधे चुनौती के रूप में माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी का श्रेय लेने की होड़ भी इन दोनों नेताओं में मची हुई है। जहां भाजपा यह कह रही है कि नए एमओयू के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 40 हजार करोड़ रुपए बचा लिए।  रोड शो के जरिए राजे ने रिफाइनरी पर अपना दावा भी मजबूत किया। रोड शो के आखिर में वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने कम्पनी से नेगोसिएशन किया और 40 हजार करोड़ की बचत की। कम्पनी को पहले जहां 56 हजार करोड़ दिए जाने थे, वहीं अब केवल 16 हजार करोड़ दिए जाएंगे। एमओयू साइन हो चुका है, दो तीन महीने में काम शुरू हो जाएगा। स्थानीय युवाओं को इससे रोजगार भी मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed