{"_id":"611e7f588ebc3e79a63cfa4c","slug":"vasundhara-raje-backs-on-bjp-posters-in-rajasthan-know-whats-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राजस्थान में भाजपा के पोस्टर पर वसुंधराराजे सिंधिया की वापसी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राजस्थान में भाजपा के पोस्टर पर वसुंधराराजे सिंधिया की वापसी, जानें पूरा मामला
Thu, 19 Aug 2021 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:27 PM IST
सार
जून में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर पर वसुंधरा राजे की तस्वीर नहीं लगी थी। तब इसके पीछे आंतरिक विवाद होने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया की राजस्थान की राजनीति से गायब होने की अटकलों पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि पिछले दो महीने से पार्टी के भीतर चल रहा विवाद भी अब खत्म हो जाएगा। दरअसल, राजस्थान के पोस्टरोंमें पूर्व सीएम की तस्वीर दोबारा दिखने लगी है। यह पोस्टर केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा भूपेंद्र यादव द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इस पोस्टर में वसुंधरा राजे के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी की फोटो लगी है।
बता दें कि जून में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर पर वसुंधरा राजे की तस्वीर नहीं लगी थी। तब इसके पीछे आंतरिक विवाद होने का अनुमान लगाया गया था। कुछ दिन पहले वसुंधरा राजे झलवाड़ के दौरे पर थीं। उस दौरान राजे ने कहा था कि वह पोस्टर की राजनीति में यकीन नहीं करती हैं और लोगों के दिलों पर राज करना चाहती हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत अलवर के भिवाड़ी से गुरुवार को हुई। इस यात्रा के दौरान तीन दिन में 400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर, जयपुर और अजमेर में 40 जगहों पर लोगों से रूबरू होंगे। इस यात्रा का मकसद स्थानीय लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से परिचित कराना है। साथ ही भाजपा की जड़ों को मजबूत करना है।