फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vasundhara can be shift in delhi

बड़े फेरबदल की तैयारी, अब क्या वसुंधरा राजे की बारी

Tue, 02 May 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
vasundhara can be shift in delhi
वसुंधरा राजे

केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। केन्द्र में भाजपा के सत्तारुढ़ होने के बाद भाजपा ने देश में तेजी से विस्तार किया है। केंद्रीय मंत्रिमण्डल के विस्तार और भाजपा शासित राज्यों में शीर्ष नेतृत्व को बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले माह पांच विधानसभा राज्यों के आए चुनाव नतीजे भी भाजपा के पक्ष में ही रहे। संगठनात्मक स्तर पर भाजपा शासित राज्यों में शीर्ष नेतृत्व को बदलने की चर्चाओं में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ राजनीतिक जानकार कहते हैं दोनों ही राज्यों में अगले वर्ष चुनाव होने है, इसलिए नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। राजनीतिक गलियारों में दबी जुबान में कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजे और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच रिश्ते सहज नहीं है और यह किसी से भी छिपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है इस माह के अंत तक संभावित केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के फेरबदल में वसुंधरा राजे को जगह दी जरा सकती है। वहीं भाजपा शासित हरियाणा व गुजरात में भी फेरबदल देखा जा सकता है। हालांकि हाल ही में आए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लेकिन फिर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है कई नेताओं को दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed