फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vacancy for 200 posts of Food-Safety Officer in Rajasthan

Rajasthan: फूड-सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर निकली वैकेंसी, इतनी साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 24 Oct 2022 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

राजस्थान में फूड-सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए योग्यता और उम्र भी निर्धारित की गई है।
 

विज्ञापन
Vacancy for 200 posts of Food-Safety Officer in Rajasthan
राजस्थान में सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान में डिग्री या रसायन विज्ञान में पीजी की डिग्री और चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


अनारक्षित बीसी ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के कैंडिडेट्स को 350 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस बीसी ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के कैंडिडेट्स को 250 रुपये फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 150 रुपये फीस देनी होगी। राजस्थान में RPSC द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को हर महीने L-11 ग्रेड-पे (50,800) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सिलेक्शन प्रोसेस रिटन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टेस्ट में राजस्थान का सामान्य ज्ञान और संबंधित सब्जेक्ट से रिलेटेड ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम में 150 नंबर्स का होगा, जिसके लिए कैंडिडेट को 2.30 घंटे का वक्त दिया जाएगा। इसके साथ ही गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

200 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है। जबकि अधिकतम 40 साल की उम्र तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी नियमों के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा मे राहत दी जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष कैंडिडेट को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।


वहीं, महिला कैंडिडेट को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। जबकि सामान्य वर्ग की महिला कैंडिडेट को पांच साल की आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में किसी भी उम्र की विधवा महिला को शामिल होने की छूट दी गई है। RPSC द्वारा की जा रही फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नॉन जनरल कैटेगरी के 182 और टीएसपी क्षेत्र के 18 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर RPSC Online ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब एक नई विंडो ओपन होगी, वहां पर Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नीचे New Application Portal SSO पर क्लिक करना है।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए हेल्प पेज नीचे प्रोवाइड करा दिया है।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन आवेदन शुल्क 500 रुपये जमा करने होंगे।
  • अब आपके सामने SSO Portal Dashboard ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको Recruitment Portal ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Food Safety Officer एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में जनरल डिटेल्स दर्ज करनी है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी केटेगरी के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed