फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   urs in ajmer, record auction for deg in dargah

ख्वाजा की देग के लिए लगी बोली, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 27 Mar 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
urs in ajmer, record auction for deg in dargah
अजमेर दरगाह में रखी देग।
अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 805वें उर्स का आगाज हो चुका हैं। इस बार यहां देग की नीलामी के लिए रिकॉर्ड बोली लगी है। पिछले साल की तुलना करीब 48 लाख रुपए ज्यादा में बोली छूटी है। 
विज्ञापन


इस वर्ष देग की 25 दिन के लिए रिकॉर्ड नीलामी हुई हैं। जानकारी के अनुसार देग की नीलामी 3,91,92,786 में हुई है। जबकि पिछले वर्ष यह रकम 3.44 करोड़ रुपए थी। नीलामी की प्रक्रिया तीन दिन चली थी। 
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधन के अनुसार उर्स की औपचारिक शुरुआत 28 या 29 मार्च  को चांद दिखने के बाद होगी। गौरतलब है कि दरगाह में दो देग है। यहां रखी बड़ी देग मुगल शासक अकबर ने दी थी। जबकि छोटी देग अकबर के बेटे जहांगीर ने थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स के दौरान इन देगों में मीठे पकवान बनाकर जायरीनों में बांटे जाते है। नीलामी की राशि दरगाह की अंजुमन कमेटी के पास जाती है। दरगाह पहुंचने वाले जायरीन इन देगों में दान भी करते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed