फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   University of Kota announce the BSTC Result 2017

प्री-बीएसटीसी 2017 रिजल्ट: 300 कॉलेजों में 18570 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Sat, 03 Jun 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
University of Kota announce the BSTC Result 2017
राजस्थाान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी - फोटो : Amar Ujala
कोटा विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से आयोजित प्री-बीएसटीसी (सामान्य) तथा प्री-बीएसटीसी (संस्कृत) प्रवेश पूर्व परीक्षा-2017 का परीक्षा परिणाम शनिवार को राजस्थाान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर क शिक्षा संकुल में जारी किया। 
विज्ञापन


देवनानी बताया कि प्री-बीएसटीसी (सामान्य) के अंतर्गत वरीयता सूची में 513 अंक प्राप्त कर जालौर की सुमित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि द्वितीय स्थान पर 509 अंक प्राप्त कर अलवर के सन्नी अरोड़ा रहे हैं। इसी प्रकार 505 अंक प्राप्त कर जालौर के मोहनलाल वरीयता सूची में तृतीय स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में वरीयता सूची में जालौर की सुमित्रा (प्राप्तांक, 513) प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर नागौर की सुमित्रा सारस्वत  (प्राप्तांक 501) तथा तृतीय स्थान पर बाड़मेर की दमी (प्राप्तांक 498)  रही हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्री-बीएसटीसी (संस्कृत) के अंतर्गत वरीयता सूची में भरतपुर की रेखा शर्मा ने  487 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं जालौर के मितुल कुमार ने  468 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अलवर की पूनम कश्यप पर  ने 465 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री-बीएसटीसी (सामान्य) एवं बीएसटीसी (संस्कृत) परीक्षा में कुल 4 लाख 32 हजार 499 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3 लाख 91 हजार 027 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बीएसटीसी में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी बीएसटीसी सामान्य एवं बीएसटीसी संस्कृत पाठ्यक्रमों में इनके द्वारा चुने गए विकल्प के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिग प्रक्रिया में भाग लेकर बीएसटीसी परीक्षा के प्राप्तांकों की वरीयता के आधार पर राजस्थान में स्थित 300 महाविद्यालयों की 18 हजार 570 सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते है। 


कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पी.के. दशोरा ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा का सफलतम आयोजन किया। परीक्षा समन्वयक प्रो. राजीव जैन ने बताया कि प्रवेश पूर्व परीक्षा 30 अप्रैल 2017 को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों एवं विभिन्न उपखण्ड व तहसील मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed