{"_id":"59749b904f1c1b253b8b4572","slug":"unique-wedding-in-15-minutes-breakfast-of-tea-biscuit-to-baramati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट में हुई अनोखी शादी, बारातियों को चाय बिस्किट का नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट में हुई अनोखी शादी, बारातियों को चाय बिस्किट का नाश्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
साधारण माहौल में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न बारात का धूमधड़ाका, न बैंड बाजों का शोर... शहर में एक ऐसी ही शादी चर्चा का केंद्र बन गई। कई घंटों तक चलने वाली शादी पंद्रह मिनट में पूरी हो गई।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में शनिवार को ऐसी ही एक अनोखी शादी हुई। लोहामंडी रोड नं. 14 पर हुई इस शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। संत रामपाल के नाम दान केंद्र पर यह शादी सम्पन्न हुई। शादी में रजत कटियार और पूजा पटेल परिणय सूत्र में बंधे। दोनों ने सादगी से शादी करने का फैसला लिया और अपने गुरू की प्रेरणा को अपनाते हुए साधारण शादी की। शादी में दोनों परिवारों से गिनती की लोग शामिल हुए।
शादी में दूल्हा दुल्हन भी सादा कपड़ों में मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह के महंगे और शादी के कपड़े नहीं पहन रखे थे। इसके अलावा विवाह में नशीले पदार्थों से दूर रहने का भी संकल्प लिया गया। शादी में किसी तरह के तंबाकू या नशे आदि को लाने की स्वीकृति नहीं थी। खाना के जगह नाश्ता हुआ और वह भी चाय-बिस्किट का।