फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unique Marriages in rajasthan

दो शादियां: एक में भाग छूटे दूल्हा—दूल्हन, दूसरी ने दिया यह संदेश

Fri, 14 Apr 2017 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Unique Marriages in rajasthan
डेमो इमेज
झालावाड़ में शादी की दो तस्वीरें सामने आई हैं। भवानीमंडी में आयोजित एक शादी में दूल्हा—दुल्हन समेत सभी मेहमान भाग छूटे। दरअसल यहां बाल विवाह हो रहा था और पुलिस एवं प्रशासन को इसकी भनक लग गई। 
विज्ञापन


भवानीमंडी के सूलिया ग्राम पंचायत गंगपुरा के खेड़ा से जुड़ा है जहां बुधवार रात फेरों के दौरान दूल्हा—दुल्हन मंडप छोड़कर भाग गए। उन्हें भागता देख उनके परिवार वाले, टेंट वाले, हलवाई, बैंडबाजे वाले और यहां तक कि शादी में भोजन परोसगारी करने वाले भी मौके से फरार हो गए। दूल्हा—दुल्हन नाबालिग थे और इस शादी की सूचना प्रशासन को लग गई थी।
विज्ञापन


तहसीलदार मदनमोहन के अनुसार झालरापाटन तहसील के बाली गांव निवासी पूजा की शादी उसके नाना गोपीलाल गुर्जर के घर पर सलिया पंचायत में गंगपुरा का खेड़ा स्थित घर पर करवाई जा रही थी। दूल्हा अनिल पुत्र पर्वत सिंह गुर्जर की बारात यहां नेरावद गांव से पहुंची थी। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को लगी वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें कोई नहीं मिला, इस पर घर के बाहर बाल विवाह नहीं करने का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शादी का कार्ड बना मिसाल

Unique Marriages in rajasthan
शादी का कार्ड बना मिसाल
दूसरा मामला, झालावाड़ नगर परिषद में फायरमैन नसरत अली की बेटी सदफ की शादी का है। इस शादी का कार्ड लोगों के लिए कौतुहल बना हुआ है।

अली की बेटी का यह कार्ड समाज को संदेश देने वाला है। इस पर एक कदम स्वच्छता की ओर तथा बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ का संदेश छपवाया गया है। यही नहीं, कार्ड पर भारत का नक्शा भी छपवाया गया है। नसरत का कहना है कि यदि एक भी व्यक्ति उनकी बेटी की शादी का कार्ड पढ़कर स्वच्छता, धार्मिक एकता और बेटी बचाने की मुहिम से जुड़ता है तो यह उनके लिए उप​लब्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed