{"_id":"595256254f1c1b5c338b4764","slug":"unique-competition-in-alawr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दम लगाकर हईशा, 60 की उम्र में पति को पीठ पर लेकर दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम लगाकर हईशा, 60 की उम्र में पति को पीठ पर लेकर दौड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
पति को पीठ पर बैठाकर दौड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अलवर में मंगलवार को एक अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता को देखने वालों को फिल्म दम लगाकर हईशा... की याद आ गई। फिल्म में हीरोइन अपनी पीठ पर हीरो लेकर दौड़ती है।
कुछ ऐसा ही नजारा अलवर के राजऋषि मैदान में था। मंगलवार को यहां आठवीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन आयोजित किया गया। इस दौरान एक प्रतियोगिता बुजुर्गों के लिए आयोजित की गई।
इसमें 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पति को पीठ पर लेकर दौड़ लगाना था। दम फूलने के बाद भी महिलाओं में हौंसले की कमी नहीं आई और उन्होंने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Trending Videos
दादी ने दादा को उठाया, पोते—पोती ने की हौसला अफजाई
प्रतियोगिता में नजर आए ऐसे नजारे
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों को पति को कमर पर बैठाकर दो मीटर की दौड़ लगानी थी। उत्साह ऐसा था कि उम्र के तकाजे को भूल कर महिला खिलाड़ियों ने कमाल का जज्बा दिखाया। उनके बेटे—बहु, बेटियों, पोते—पोतियों और नाते—नातिन ने तालियां बजाकर हौंसला अफजाई की। इस पल को यादगार बनाने के लिए वे मोबाइल पर उनकी तस्वीरें भी लेते नजर आए।
इस प्रतियोगिता का आयोजन अलवर की पूर्व सांसद महेंद्र कुमारी की पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले आठ वर्षों से अलवर की खिलाड़ी जीत कौर के नेतृत्व में किया जा रहा है। समापन समारोह में अलवर के सीओ ग्रामीण सांवरमल नागौरा उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस उम्र में इस तरह का जज्बा उन्होंने पहली बार देखा है।