फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Union Animal Husbandry Minister Parshottam Rupala on Lumpy disease

Lumpy disease: राजस्थान में लंपी का कहर, केंद्रीय पशुपालन मंत्री बोले-संक्रमित गायों का दूध पीने से बचें

Sun, 07 Aug 2022 09:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 07 Aug 2022 09:20 AM IST
सार

केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य राजस्थान सचिवालय में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Union Animal Husbandry Minister Parshottam Rupala on Lumpy disease
केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने की बैठक - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में लंपी डिजीज के कारण गायों पर खतरा मंडरा रहा है। गायों में फैली इस संक्रामक बीमारी को लेकर केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि देश में पांच राज्यों पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और अंडमान निकोबार में लंपी डिजीज का असर है, उनमें राजस्थान अग्रणी है। उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रमित गायों का दूध पीने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


गायों में लंपी को लेकर केंद्रीय टीम ने दौरा किया था। उसके बाद शनिवार को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सचिवालय में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस बीमारी से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राज्य सरकार को जरूरी बातों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन और इलाज में जुटे स्टाफ और सार-संभाल करने वाले लोगों को भी सैनीटाइजेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि संक्रमित पशु के लिए इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन या अन्य साधन से दूसरे पशु में भी इसका खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने साफ किया कि वैज्ञानिकों ने गोट में पाई जाने वाली बीमारी और गायों में लिंपी बीमारी को एक जैसा माना है। ऐसे में गोट पॉक्स को इस बीमारी के लिए सही वैक्सीन माना गया है। रुपाला ने कहा की यह वैक्सीन स्वस्थ पशुओं को लगाई जाने के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इस वैक्सीन का पशुओं पर कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि इस वैक्सीन को लेकर यह भी साफ किया की गोट पॉक्स को केवल स्वस्थ गायों में ही लगाया जाना चाहिए, जो संक्रमित गए हैं, उनमें इस वैक्सीन का उपयोग नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed