{"_id":"5948c5c54f1c1b0b458b4940","slug":"unidentified-man-open-fire-in-a-showroom-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट हटाने को कहा तो शोरूम में की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट हटाने को कहा तो शोरूम में की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल शॉप में फायरिंग करने वाले आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इस युवक को शॉप के स्टाफ ने हेलमेट हटाने के लिए कहा तो उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर सात फायर कर डाले।
इस घटना का वीडियो मंगलवार को जमकर वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात मोबाइल की दुकान में हेलमेट पहनकर एक युवक आया था। स्टाफ ने उसे हेलमेट उतारने के कहा तो उसने जेब से दो रिवॉल्वरें निकाली और फायर कर दिए। उसने कुल सात फायर किए। इसके बाद युवक जिस मोटर साइकिल से आया था, उससे फरार हो गया। उसके साथ एक और व्यक्ति साथ आया था।
हालांकि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शहर के चारों और नाकाबंदी भी करवा दी। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस भी संभवतया यही कयास लगा रही है कि अज्ञात शख्स शॉप में रंगदारी या लूट के चक्कर में आया था।