फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Underpass will be ready in a year

सालभर में तैयार होगा अंडरपास, SMS को जोड़ेगा ट्रोमा सेंटर से

Fri, 26 May 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Underpass will be ready in a year
एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं ट्रोमा अस्पताल को जोड़ने वाले अण्डरपास का निर्माण एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 34 मीटर लम्बाई एवं 22 मीटर चौड़ाई के इस अण्डरपास के निर्माण पर 15 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय में आयोजित बैठक में दी गई।
विज्ञापन


 सराफ ने अण्डरपास के प्रस्तावित कार्य के नक्शे को देखा एवं सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित अण्डरपास में दो लिफ्ट व दो रैम्प भी बनवाए जा रहे हैं। साथ ही 22 दुकानें बनवाया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने यह कार्य 30 जून 2018 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में चिकित्सा शिक्षा सचिव आनन्द कुमार, डीसीपी यातायात लवली कटियार, एसएमएस प्रिंसिपल डॉ.यू.एस.अग्रवाल, अधीक्षक डॉ.डी.एस.मीणा, निदेशक बचनेश अग्रवाल एवं जेडीए, जयपुर डिस्काम, जलदाय सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed