{"_id":"5a7595554f1c1ba2268b81ed","slug":"under-19-world-cup-jaipur-s-kamlesh-nagarkoti-lead-india-s-bowling-attack-superbly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्डकप: जयपुर के कमलेश का न्यूजीलैंड में कमाल, जश्न में डूबे जयपुराइट्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 वर्ल्डकप: जयपुर के कमलेश का न्यूजीलैंड में कमाल, जश्न में डूबे जयपुराइट्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 विश्वकप 2018 में विजेता का ताज पहनने वाली भारतीय टीम में शामिल जयपुर के कमलेश नागरकोटि ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। आज सुबह से ही कमलेश के घर और उनकी क्रिकेटिंग कर्मभूमि संस्कार एकेडमी में लोगों का मैच देखने को तांता लगा रहा।
आज फाइनल मुकाबले में कमलेश ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर आॅस्ट्रेलियाई कप्तान जेसन सांघा के महत्वपूर्ण विकेट लिया और इस मैच में 9 डालते हुए 41 रन देकर 2 विकेट झटके। आॅस्ट्रेलियाई टीम के महज 216 रन पर सिमटने के बाद ही कमलेश के घर के बाहर जश्न का माहौल बनना शुरू हो गया वहीं संस्कार क्रिकेट एकेडमी पर कमलेश के कोच सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और उनके भाई विनोद नागरकोटि को बधाई देने खिलाड़ियों समेत काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे और टीम इंडिया के जीतते ही वहां दिन में ही आतिशबाजी शुरू हो गई।

कमलेश के परफॉर्मेंस से खुश हुए गुरू और भाई
एकेडमी में मैच देखते कमलेश के बड़े भाई विनोद और कोच सुरेंद्र सिंह राठौड़
- फोटो : Amar Ujala
अंडर-19 वर्ल्डकप में कमलेश के प्रदर्शन से उनके कोच सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और बड़े भाई विनोद नागरकोटि दोनों ही काफी खुश नजर आए। बता दें कि 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान कमलेश ने बताया था कि उनके क्रिकेटर बनने के पीछे उनके भाई विनोद और कोच सुरेन्द्र का बहुत बड़ा रोल है जिन्होनें उनपर काफी मेहनत की है।
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की फ्रेंचाइजी द्वारा 3.20 करोड़ में खरीदे गए कमलेश ने अंडर -19 वर्ल्डकप में 140 से 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर खूब सुर्खियां बंटोरी है और वो पूरे टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर्स में से एक बने हैं।