{"_id":"58cbfbd44f1c1b2e5a32a6f4","slug":"uncontrollable-truck-in-the-rotation-to-avoid-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ से बचने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रक, एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ से बचने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रक, एक मरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सीकर के रानोली थाना इलाके में पलसाना के पास शुक्रवार को आरटीओ से बचने के चक्कर में एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जयपुर की ओर से एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। इस दौरान पलसाना के पास आरटीओ की गाड़ी को देखकर ट्रक चालक ने अपनी गति और तेज कर दी। इसके चलते ट्रक बेकाबू हो गया और आगे चल रहे पानी का टैंकर ले जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक छोटू राम फगेडि़या और उस पर सवार रेहान खान घायल हो गया। यह देख पुलिस ने उन्हें नजदीक ही सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान छोटूराम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।