{"_id":"63ed14dd9198ddb3e807ff6e","slug":"uk-mp-blackman-said-on-meeting-satish-poonia-india-is-developing-under-strong-leadership-of-pm-modi-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK MP Blackman & Satish Poonia: 'PM मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत कर रहा विकास, दुनिया में साख हुई मजबूत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK MP Blackman & Satish Poonia: 'PM मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत कर रहा विकास, दुनिया में साख हुई मजबूत'
Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
सार
जयपुर दौरे पर आए ब्रिटिश सांसद (कंजरवेटिव) और पदमश्री बॉब ब्लैकमैन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। बॉब ब्लैकमैन को सतीश पूनिया ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन और सतीश पूनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में बुनियादी विकास कर रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बहुत मजबूत हुई है और भारत-ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्ते बहुत मजबूत हुए हैं, जो भविष्य में और मजबूत होंगे, दोनों देश एक-दूसरे की मदद से तेजी से प्रगति करेंगे।
विज्ञापन
बॉब ने कहा, आमेर, जयपुर और पूरा राजस्थान बहुत ही खूबसूरत है। यहां के किले और महल ऐतिहासिक हैं। लोग और आतिथ्य सत्कार बहुत अच्छे हैं। राजस्थान में हर क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैंl सतीश पूनिया के निवास पर बॉब ने उनसे मुलाकात की, तो पूनिया ने भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने पद्मश्री बॉब ब्लैकमैन से कहा, आप यूके में भारत और भारतीयों के हितों के समर्थक हैं। कश्मीर के मसले पर भारत का समर्थन संसद से लेकर पब्लिक ईवेंट तक में किया। सभी राजस्थानियों की तरफ से जयपुर की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन करता हूं। इससे पहले बॉब ब्लैकमैन ने आमेर फोर्ट की विजिट की, जिसकी ऐतिहासिक कला और सुंदरता को उन्होंने सराहा। आमेर फोर्ट पहुंचने पर सतीश पूनिया और आमेरवासियों ने उनका साफा और माला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विधानसभा में स्पीकर, मंत्री विधायकों से शिष्टाचार मुलाकात...
बॉब ब्लैकमैन ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, बीजेपी के विधायक निर्मल कुमावत, सुभाष पूनिया, गोपीचंद मीणा, सुमित गोदारा, गुरदीप साहपीणी, मंजीत धर्मपाल सहित तमाम बीजेपी विधायकों के साथ विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा, लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, राजस्थानी यूके के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह जोधा भी उनके साथ रहे।