{"_id":"597af4544f1c1b9b6b8b48c8","slug":"udaipur-to-haridwar-train-departure-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झीलों की नगरी से तीर्थ नगरी के बीच आज से सफर आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीलों की नगरी से तीर्थ नगरी के बीच आज से सफर आसान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते गृह मंत्री और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झीलों की नगरी से तीर्थ नगरी के बीच आज से रेल यात्रियों के लिए सफर आसान हो गया। इसके चलते अब लोग तीर्थ नगरी जा सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर से हरिद्वार के लिए ट्रेन आज से शुरू हो गई। इस रेलसेवा को दिल्ली से रेलमंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई, राज्यसभा सांसद शंभाजी राजे छत्रपति ने वीसी के जरिये हरी झण्डी दिखाई। उसी वक्त उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, भीलवाड़ा सांसद सुभाष चन्द्र बहेड़िया सहित मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने भी हरी झण्डी दिखाई।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होगें। जिनमें 12 स्लीपर, एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी और तीन जनरल शामिल हैं। इस ट्रेन को मावली, फतहनगर, कपासन, घोसुंडा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, गंगरार,भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, आसलपुर,जयपुर जंक्शन, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, बैरूट,शामली, रामपुर, टापरी, रुड़की स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
गौरतलब है कि मेवाड़ से हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस ट्रेन को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी रेलवे को पत्र लिखा था।

सांसदों को लेने 9 मिनट रुकी ट्रेन
उदयपुर—हरिद्वार ट्रेन
- फोटो : amar ujala
उद्घाटन स्पेशल अपने निर्धारित समय दोपहर 3.30 के बजाय 3.45 बजे चल सकी। चलने के साथ ही ये एक बार फिर प्लेटफार्म पर ही रुक गई। दरसअल, चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी.जोशी व भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया को इसी ट्रेन में सवार होना था और जब रेलमंत्री ने हरी झण्डी दिखाई, उससे पहले चित्तौड़गढ़ सांसद का भाषण शुरू ही हुआ था। इसके बाद उद्घाटन स्पेशल ने 3.54 बजे दोनों सांसदों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से रवानगी ली।
गौरतलब है कि यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार, गुरुवार और शनिवार तीन दिन चलेगी। उदयपुर से (गाड़ी संख्या 19609) यह गाड़ी दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से (गाड़ी संख्या 19610) शाम को 7.55 बजे रवाना होकर अगले दिन अपराह्न 4.50 बजे उदयपुर पहुंचेगी। अजमेर से हरिद्वार के लिए इसके रवाना होने का पूर्व निर्धारित समय शाम 7.50 का है।