फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two youths who went to bathe in a pond in Muhana police station area of Jaipur died due to drowning

Jaipur: मुहाना में तालाब में नहाने गए दो युवकों की मौत, एक सांस फूलने पर डूबा, दूसरे की बचाने में गई जान

Wed, 22 Feb 2023 09:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Feb 2023 09:43 PM IST
सार

मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक खेत में बने तालाब में दोनों युवक नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक केटरिंग का काम करते थे और यहां भी काम के सिलसिले में आए थे।

विज्ञापन
Two youths who went to bathe in a pond in Muhana police station area of Jaipur died due to drowning
तालाब में युवकों के शवों को ढूंढ़ती सिविल डिफेंस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार को तालाब में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मुहाना थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने तालाब में रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान आमागढ़ कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रवि (19) और कालिया (19) के रूप में हुई है। दोनों ही शवों को कृत्रिम तालाब से बाहर निकाल कर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची
विज्ञापन


मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि इलाके में सीताराम गोठवाल के खेत में बने तालाब में दोनों युवक नहाने घुसे थे। इस दौरान सांस फूलने पर एक युवक डूबने लगा तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ही पानी में डूब गए। मृतक युवक केटरिंग का काम करते थे और यहां भी यही काम करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर परिवार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि तालाब में गंदगी अधिक होने से युवक उसमें फंस गए। इस वजह से वे ऊपर ही नहीं आ पाए। जाल की सहायता से सर्च करने पर बॉडी मिली। उसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed