फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two youths died during cleaning in sewer chamber in Jaipur Rajasthan

सीवर चैंबर में सफाई के लिए उतरे तीन युवक, दो की दम घुटने से मौत

Sat, 17 Feb 2018 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Two youths died during cleaning in sewer chamber in Jaipur Rajasthan
दो की दम घुटने से मौत हो गई। - फोटो : demo

एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का नमूना सामने आया है। सीवर लाइन के चैंबर में सफाई के लिए उतरे तीन युवकों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन



यह हादसा आज सुबह राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कूकरखेड़ा अनाजमंडी में सीवरलाइन जाम थी। इस पर नगर निगम की ओर से आज सुबह तीन युवक इसे साफ करने पहुंचे। ये लोग बिना सुरक्षा उपकरणों के चैंबर में उतर गए। अचानक इनका दम घुटने लगा। वहां मौजूद लोगों ने इन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका यहां सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती चल रहा है। 

विज्ञापन

सामने आई लापरवाही

Two youths died during cleaning in sewer chamber in Jaipur Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीवर चैंबर में सफाई के दौरान हुए इस हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी। स्मार्ट सिटी बनने का दावा करने वाले जयपुर में वैसे ये इस तरह का पहला हादसा नहीं है। 

इससे पहले भी चैंबर में दम घुटने से नगर निगम के कर्मचारियों या फिर ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की मौतें हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, कूकरखेड़ा में सफाई करने पहुंचे इन तीनों युवकों के बार मास्क, सुरक्षा रस्सी, टार्च आदि नहीं थें। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed