फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two woman's hair chopping in bhilwara

रहस्य बनी महिला, जिसके आने के बाद कट गई चोटी

Mon, 04 Sep 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
two woman's hair chopping in bhilwara
पीड़ित महिला
चोटी कटवा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो और महिलाओं की चोटी कटने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के शाहपुरा इलाके में बीती रात दो महिलाओं की चोटी कट गई। पहली घटना शाहपुरा के अरनिया रासां गांव के रहने वाले गोकुल की पत्नी सीमा के साथ हुई। यहां सीमा अपने घर में रसोई का काम निपटा रही थी। इसी दौरान एक महिला उसके यहां छाछ (दही जमाने के लिए जावण) मांगने आई। सीमा ने इससे पहले उस महिला को कभी नहीं देखा था। सीमा उसके लिए छाछ लेने गई और वापस आई तो वह महिला वहां नहीं थी। तभी उसकी चोटी के बाल कटकर नीचे गिर गए।

ये देख सीमा अचेत हो गई। जैसे ही यह खबर उसके परिजनों को पता लगी तो वे तुंरत सीमा को लेकर पास ही स्थित मंदिर में लेकर गए। जहां से उसे चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

चारपाई बिछाते हुए कटी चोटी

two woman's hair chopping in bhilwara
डेमो इमेज
दूसरी घटना भी शाहपुरा इलाके से ही जुड़ी है। जहां रघुराजपुरा गांव में पार्वती की चोटी कट गई। इसके बाद उसे भी परिजन पास ही देवनारायण मंदिर लेकर गए। अभी उसकी हालत ठीक है, लेकिन उसके मन में अजीब सा डर बना हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी भीलवाड़ा के बिजौलिया कस्बे के केसरगंज मोहल्ले में महिला राधा की चोटी कटने की बात सामने आई थी। महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में चारपाई बिछा रही थी, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई।

चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महिला को माताजी के मंदिर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed