{"_id":"59c288884f1c1b36688b5b6a","slug":"two-smugglers-arrested-in-kota-heroine-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की हेरोइन ले जा रहे थे ये दोनों, बस स्टैण्ड पर ही दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की हेरोइन ले जा रहे थे ये दोनों, बस स्टैण्ड पर ही दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स ब्यूरो ने आज कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है। साथ ही, दो तस्करों को भी दबोचा है।
नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से यह कार्रवाई आज कोटा के भवानीमंडी में की गई। ब्यूरो ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद भवानीमंडी बस स्टैंड के पास से इस्लाम उर्फ पप्पू चौधरी और छोटू पठान को धर दबोचा। कोटा नारकोटिक्स ब्यूरो के उपायुक्त सहीराम मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्कर इस्लाम और छोटू पठान भवानीमंडी के ही रहने वाले हैं। अब नारकोटिक्स ब्यूरो दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुट गया है।