फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two people injured due to current

अलवर में दो किसानों को लगा लापरवाही का करंट, अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Jun 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
two people injured due to current
अलवर के खुशखेड़ा थाना इलाके के बूढ़ीबावल गांव में ट्रांसफार्मर पर तार लगाने के दौरान दो किसान बुरी तरह झुलस गए। इस पर दोनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीर सिंह और भरत सिंह बिजली सप्लाई नहीं आने पर खुद ही बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए काफी देर से प्रयास में जुटे हुए थे। इसी दौरान भरत सिंह नीचे तार पकड़े हुए था कि अचानक करंट लग गया। इसके चलते वीर सिंह ऊपर से नीचे गिरा और एक पत्थर से टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, भरत सिंह करंट से झुलस गया। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। सूत्रों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उन्होंने विद्युत कार्यालय में फोन किया था जहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों ने खुद के स्तर पर ही बिजली सुधारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed