{"_id":"58febb8a4f1c1bb365c0cc1f","slug":"two-martyr-belong-to-rajasthan-who-lost-his-life-in-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में शहीद राजस्थान के सपूतों का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में शहीद राजस्थान के सपूतों का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद राजस्थान के दोनों सपूतों की पार्थिव देह मंगलवार शाम को जयपुर पहुंची। यहां सांगानेर एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। शहीदों का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांवों में होगा।
विज्ञापन
शहीद एएसआई रामेश्वर लाल श्रीगंगानगर के पदमपुर के रहने वाले हैं। उनकी पार्थिव देह बुधवार को सुबह जयपुर से पदमपुर हैलीकॉप्टर से ले जाई जाएगी। दरअसल वहां रात में हैलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था नहीं होने से ये निर्णय किया गया। हालांकि हैलीकॉप्टर की व्यवस्था हो चुकी थी। रात को पार्थिव देह जयपुरिया अस्पताल में रखी गई। सीआरपीएफ की टीम वहां मौजूद रहेगी। पदमपुर में माहौल गमगीन है और घरों में चूल्हा नहीं जला। कई जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंच गए है।
विज्ञापन
दूसरे शहीद कांस्टेबल बन्नाराम सीकर जिले के नीम का थाना के निवासी है। उनकी पार्थिव देह शाम को उनके पैतृक गांव के लिए सड़क मार्ग से ले जाई गई। बन्नाराम का भी अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। यहां भी उनके पैतृक गांव में महौल गमगीन है।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों शहीदों को यहां सांगानेर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, और पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। एयरपोर्ट पर काबिना मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी भी मौजूद थे।