{"_id":"59bca1104f1c1b8a688b4da0","slug":"two-man-aim-the-pistol-at-restaurant-owner-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले पिज्जा खाया और फिर तान दी पिस्तौल, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पिज्जा खाया और फिर तान दी पिस्तौल, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अपराधियों के बुलंद हौंसले चिंता का कारण बने हुए हैं। जयपुर के एक पॉश इलाके में बीती रात हुई एक घटना ने फिर से सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने रेस्टोरेंट मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। दरअसल मालिक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने इन युवकों को पिज्जा देने के बाद उनसे पैसे मांग लिए।
उसके बाद इनमें से एक युवक ने मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। यहीं नहीं आरोपी ने रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों को भी धमकाया।

Trending Videos
नहीं है अपराधियों में खौफ
crime
इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी का साथ उसे जबरदस्ती बाहर की तरफ ले गया और दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। वह इन लोगों को नहीं जानते है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ईलाके की नाकेबंदी कराकर आरोपी युवकों की तलाश प्रारंभ कर दी है। लेकिन अभी तब युवकों को कोई सुराग नहीं लगा है।