फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two man aim the pistol at restaurant owner in jaipur

पहले पिज्जा खाया और फिर तान दी पिस्तौल, जानें क्यों...

Sat, 16 Sep 2017 10:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
two man aim the pistol at restaurant owner in jaipur
डेमो - फोटो : डेमो
अपराधियों के बुलंद हौंसले चिंता का कारण बने हुए हैं। जयपुर के एक पॉश इलाके में बीती रात हुई एक घटना ने फिर से सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने रेस्टोरेंट मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। दरअसल मालिक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने इन युवकों को पिज्जा देने के बाद उनसे पैसे मांग लिए।

उसके बाद इनमें से एक युवक ने मालिक पर रिवॉल्वर तान दी। यहीं नहीं आरोपी ने रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों को भी धमकाया।

नहीं है अपराधियों में खौफ

two man aim the pistol at restaurant owner in jaipur
crime
इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी का साथ उसे जबरदस्ती बाहर की तरफ ले गया और दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। वह इन लोगों को नहीं जानते है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ईलाके की नाकेबंदी कराकर आरोपी युवकों की तलाश प्रारंभ कर दी है। लेकिन अभी तब युवकों को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed