फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two mail nurse apo after mice rubbed a new born baby in mg hospital

चूहों द्वारा नवजात को कुतरने के मामले में सरकारी अस्पताल के दो नर्स एपीओ

Tue, 13 Jun 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
two mail nurse apo after mice rubbed a new born baby in mg hospital
पीड़ित नवजात के चुहों द्वारा कुतरे गए हाथ - फोटो : amar ujala
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सरकारी अस्पताल में चार दिन के नवजात को चूहों द्वारा कुतरने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों नर्सों को एपीओ कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने माना है कि ड्यूटी के दौरान दो मेल नर्सों ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन


शिशु को चूहों द्वारा कुतरने की घटना सुर्खियों में आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। दबाव के बाद एमबी अस्पताल में बने जनाना वार्ड में लगे दो मेल नर्सों विपुल और ललित को एपीओ कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने माना है कि ये घटना ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण घटी। गौरतलब है कि बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल के पीएनसी वार्ड में सोमवार सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान वहां भर्ती एक नवजात रोने लगा। जब नर्सिंगकर्मियों ने लाइट आने के बाद देखा कि बच्चा क्यों रो रहा है तो सबके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


नवजात के हाथ से खून निकल रहा था उसे जगह-जगह चूहों ने काट लिया था। यह नवजात बांसवाड़ा के चंदूजी का गढ़ा निवासी महिला प्रियंका का है। फिलहाल नवजात को बेहतर उपचार के लिए पीएनसी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना के बाद वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों के परिजन दिनभर अपने बच्चों के पास ही रहे। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने का प्रयास करते दिखाई दिए लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed