फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two leaders clad in public hearing

'इलाके' को लेकर भिड़े नेताजी, बोले - यहां तुम्हारा हक नहीं

Thu, 14 Sep 2017 02:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
two leaders clad in public hearing
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
इलाके को लेकर पुलिस को एक-दूसरे से उलझते देखा होगा, लेकिन आज सुबह दो नेताओं में ठन गई। एक नेताजी को अपने इलाके में दूसरे नेताजी का मीटिंग करना इतना अखर गया कि वे समर्थकों के साथ पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के दौसा का है। दौसा के पंचायत समिति लालसोट में संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंचे। अपने इलाके में दूसरे नेता का  बैठक लेना विधायक किरोड़ी लाल मीणा को अखर गया। मीणा अपने सर्थमकों के साथ पहुंचे और हुड़ला को नियम कायदे गिना दिए। इसी दौरान दोनों के बीच अच्छी खासी बहस भी हो गई। मीणा ने हुड़ला को कह दिया कि संसदीय सचिव होने के नाते वे उनके इलाके में जनसुनवाई किस नियम के तहत कर रहे हैं, जबकि यह उनका अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

कमरे से निकलने ही नहीं दिया

two leaders clad in public hearing
किरोड़ी लाल मीणा व ओम प्रकाश हुड़ला - फोटो : अमर उजाला
किरोड़ी लाल मीणा के आरोप लगाते ही उनके समर्थकों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों ने हुड़ला वापस जाओ के नारे लगा दिए। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया, लेकिन जनसुनवाई नहीं हो पाई। मीणा के समर्थकों ने हुड़ला को कमरे से बाहर नहीं आने दिया।

गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले इन्हीं दोंनों नेताओं की विधानसभा के बाहर भी कहासुनी हो गई थी। कहा गया था कि दोनों ने एक-दूसरे को जमकर अपशब्द भी कहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed