फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two inspector are arrested in bribe case

लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर मांग रहे थे हजारों, धरे गए

Wed, 08 Nov 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
two inspector are arrested in bribe case
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
कोटा में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पीएफ विभाग के दो इंस्पेक्टरों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों घूसखोर अधिकारी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक से रिश्वत ले रहे थे।
विज्ञापन


एसीबी की टीम ने कोटा शहर के कंसुआ स्थित सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर पर दबिश देकर भविष्य निधि विभाग के इंस्पेक्टर ललित कुमार और सुरेश सैनी को 25 हजार की रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। दोनों अधिकारियों ने राघव सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक गोबरीलाल मीणा के खिलाफ 2 महिने का बकाया पीएफ राशि को लेकर 30 हजार की पेनल्टी लगाई थी। उसके बाद लाईसेंस निरस्त करने की धमकी देकर दोनों अधिकारियों ने 25 हजार रुपए घूस की मांग की थी।
विज्ञापन


आज दोनों अधिकारी सिक्योरिटी एजेंसी पर पहुंचे तो घूस लेते हुए रंगें हाथों पकड़े गए। एसीबी की टीम अब दोनों अधिकारियों से पूछताछ में जुटी है, प्राथमिक रूप से एसीबी को दोनों इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें रिश्वत की रकम अन्य अधिकारियों को भी देनी पड़ती है। फिलहाल एसीबी की टीम अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed