{"_id":"5a4370904f1c1ba7668bc65a","slug":"two-innocent-living-burnt-alive-with-parents-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुकान में भभकी आग की चपेट में आया परिवार, दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में भभकी आग की चपेट में आया परिवार, दो मासूमों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के पारसोला थाना क्षेत्र में एक दुकान में भभकी आग से वहां नींद में सो रहा परिवार जल गया। हादसे में दो मासूम जिंदा जल गए, जबकि मां-बाप गंभीर रूप से झुलस गए।
झुलसी महिला गर्भवती है, जिसे उदयपुर के एमबी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। दुकान में आग का कारण चिमनी गिरने आग लगना बताया जा रहा है।
पारसोला थानाधिकारी अभयसिंह ने बताया कि घटना बीती देर रात की है। सकरमंद ऊपला फला निवासी पूंजीलाल मीणा का परिवार दुकान में सोया हुआ था। यहां बिजली नहीं होने से चिमनी का उपयोग लिया जा रहा था। ऐसे में देर रात जलती चिमनी गिर गई और पास पड़े केरोसिन के जरिकेन तक आग पहुंच गई। इससे भभकी आग में पूंजीलाल मीणा की 8 वर्षीय पुत्री सामा और
6 वर्षीय पुत्र अमरा बुरी तरह झुलस गए। ऐसे हालात में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहत देने के जारी हैं प्रयास
demo pic
पूंजीलाल और उसकी पत्नी लच्छू उर्फ लच्छूड़ी भी आग में झुलस गए। पुलिस और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला लच्छूड़ी गर्भवती है। उसे करीब चार माह का गर्भ बताया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीणा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को राहत देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।