फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two included a pregnant woman died due to swine flu in udaipur

दो और जान लील गया स्वाइन फ्लू, गर्भवती महिला ने तोड़ा दम

Mon, 11 Sep 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
two included a pregnant woman died due to swine flu in udaipur
स्वाइन फ्लू
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद सरकार स्थितियां काबू में होने के केवल दावे कर रही है। लेकसिटी उदयपुर में स्वाइन फ्लू का कहर भी बदस्तूर जारी है। यहां स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उदयपुर संभाग में अब तक 15 लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। वहीं लगातार पॉजीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिन 15 लोगों की मौत अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है उसमें से उदयपुर संभाग व पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुछ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


महाराणा भूपाल चिकित्सालय में राजसमंद के आमेट निवासी महिला और दूसरी मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली 24 वर्षीय गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ विभाग की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि उनकी ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं मौत के लगातार बढ़ते आंकड़ों से लगता है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 250 पॉजीटिव रोगी मिले

two included a pregnant woman died due to swine flu in udaipur
swine flu
अब तक की अगर बात की जाए तो करीब 250 से अधिक पॉजीटिव रोगी एमबी चिकित्सालय में भर्ती हो चुके हैं। इनका स्वाइन फ्लू के आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी है। इस बीमारी से मरने वाले लोगों में ज्यादा संख्या महिलाओं की बताई जा रही है।

कल जिन दो महिलाओं की मौत हुई थी, उनमें एक महिला नीमच की रहने वाली थी व दूसरी राजसमंद जिले के आमेट की निवासी थी। उदयपुर जिले में अब तक करीब 120 मरीज स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव आ चुके हैं। अगर मौतों की बात की जाए तो जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से 5 मौते हो चुकी हैं जबकि संभाग में आंकड़ा 15 पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार पूरे जिले में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। साथ ही जो पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं उनका इलाज किया जा रहा है। सर्दी जुखाम और खांसी के जो रोगी सामने आए हैं उन्हें भी टेमीफ्लू दवा देकर उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि जनवरी से अब तक यह वायरस राजस्थान में करीब 100 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है जबकि स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की बात की जाए तो करीब 1500 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed