{"_id":"59ef22e64f1c1bc1678b7222","slug":"two-iaf-helicopters-made-precautionary-landing-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना के पायलटों ने अचानक कोर्ट परिसर में उतारे हैलिकॉप्टर, जानिए क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना के पायलटों ने अचानक कोर्ट परिसर में उतारे हैलिकॉप्टर, जानिए क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
बालेसर कोर्ट परिसर में उतरे सेना के दो हैलिकॉप्टर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु सेना ने आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन से कमाल दिखाया, वहीं यहां दो पायलटों को अपने हैलिकॉप्टर कोर्ट परिसर में उतारने पड़े।
मामला जोधपुर का है, जहां जोधपुर से जैसलमेर की तरफ उड़ान भरने के दौरान वायु सेना के दो हैलिकॉप्टरों को निकटवर्ती बालेसर कस्बे के कोर्ट परिसर में प्रिकॉशनेरी (एहतियातन) लैंडिंग करानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार वायु सेना के एक हैलिकॉप्टर के पायलट को उसमें कोई तकनीकी खामी की आशंका हुई, जिससे उसने तुरंत फैसला लेते हुए उसे बालेसर स्थित कोर्ट परिसर में उतार दिया। हैलिकॉप्टर के ही पीछे आ रहे दूसरे हैलिकॉप्टर के पायलट ने पहले हैलिकॉप्टर को एस्कॉर्ट करते हुए उसके साथ कोर्ट परिसर में लैंडिंग की।
अचानक कोर्ट परिसर के मैदानी भाग में एकसाथ उतरे दो हैलिकॉप्टर को उतरता देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया और आस-पास भारी संख्या में लोग हैलिकॉप्टर को देखने के लिए जमा हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के लोग भी पहुंच गए।

इमरजैंसी लैंडिंग से अलग होती है प्रिकॉशनेरी लैंडिंग
बालेसर में प्रिकॉशनेरी लैंडिंग के बाद उतरा वायुसेना का हैलिकॉप्टर
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार वायुसेना में विमानों और हैलिकॉप्टरों की कराई जाने वाली प्रिकॉशनेरी लैंडिंग काफी सुरक्षित और खतरे से कोसों दूर होती है। इसमें पायलटों को किसी तरह का जोखिम नहीं लेना पड़ता है। बस हैलिकॉप्टर में मौजूद सुरक्षा तंत्र पायलट को इसकी सूचना सांकेतिक रूप से दे देता है।
संकेत पाते ही यदि पायलट चाहे तो उड़ान जारी रख सकता है या फिर उसे मौके पर उतारा जा सकता है। आज जोधपुर में भारतीय वायुसेना के पायलट ने यही किया और एहतियात के तौर पर हैलिकॉप्टर को खाली जगह देखकर लैंड कराया।