{"_id":"59cf5c414f1c1ba2538b519c","slug":"two-died-in-road-accident-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरबा खेलकर लौट रहे युवक इस हाल में पहुंचे घर, देखकर आंखें हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरबा खेलकर लौट रहे युवक इस हाल में पहुंचे घर, देखकर आंखें हुई नम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरबा खेलकर दोनों दोस्त अपने घर लौट रहे थे। सुबह का माहौल था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात उससे हो गई जो दोनों को अपने साथ ले गई।
घटना राजस्थान के डूंगरपुर की है। यहां तहसील चौराहा मोड़ पर आज तड़के बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुथारवाडा का रहने वाले चयन उर्फ चिन्नू और नितिन बाइक पर सवार होकर गरबा कार्यक्रम से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे यहां डूंगरपुर नगर के तहसील चौराहे पर एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवकों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, ज्यों ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि जिस बस से दुर्घटना हुई वह पैलेस ऑन व्हील्स अहमदाबाद एजेंसी की है, जो अहमदाबाद से आसपुर के बीच चलती है। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।