फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two die in road accident

सड़क हादसों ने ली दो की जान, दो दर्जन घायल

Mon, 31 Jul 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
two die in road accident
घायल बच्चे का अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
प्रदेश में आज हुए दो अलग—अलग हादसों में दो जनों की मौत हो गई। वहीं, करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसा जैसलमेर के सांकडा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां राजगढ़ सड़क मार्ग पर दो वाहनों की आमने—सामने भिड़ंत हो जाने से 35 स्कूली बच्चे गम्भीर घायल हो गए। साथ ही, निजी विद्यालय संचालक महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी घायल बच्चे राजगढ़ गांव में जगदम्बा विद्यायल में अध्यन्नरत हैं। जब स्कूल की बस इन्हें स्कूल लेकर आ रही थी तभी ये दुर्घटना हुई।


दूसरा हादसा अलवर के रामगढ़ थाना इलाके में हुआ। यहां नौगांवा के बरखेड़ा गांव का रहने वाला छिंदर सिंह अपनी गर्भवती पत्नी जवालो कौर को रामगढ़ अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान बिजवा गांव के समीप तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जवालो की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed