{"_id":"592bfd204f1c1ba915bdb776","slug":"two-death-including-13-cow-due-to-storm-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ ने मचाई तबाही, दो जनों की मौत, 13 गाय भी मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ ने मचाई तबाही, दो जनों की मौत, 13 गाय भी मरीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में विधानसभा के बाहर गिरा पेड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आंधी और तूफान के चलते कई जगह लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करौली और हनुमानगढ़ में दो लोगों की जान चली गई, वहीं चूरू में गौशाला की दीवार गिरने से करीब 13 गायों की मौत हो गई।
राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में रविवार रात आए तेज अंधड़ ने लोगों को अस्त—व्यस्त कर दिया। पारे में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। हनुमानगढ़ के टिब्बी में रविवार देर रात तेज अंधड़ और बारिश के चलते मकान की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से नौ साल के खुशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। वही, करौली में बिजली गिरने से पचास वर्षीय प्यारबाई माली की मौत की सूचना है।
उधर, चूरू के तारानगर में देर रात आए तूफान ने इलाके में तबाही मचा दी। यहां पुनसीसर गांव में नंदगांव गौशाला की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके कारण टीन शेड के गिरने से करीब 13 गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ के टिब्बी में तेज आंधी के कारण 40 विद्युत पोल धराशायी हो गए और आधा दर्जन ट्रांसफार्मर भी हुए क्षतिग्रस्त हुए। इससे विद्युत विभाग को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ। साथ ही पूरे इलाके में कई घंटों तक बिजली गुल रही। गंगानगर के सादुलशह कस्बे में 30 विद्युत पोल और दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। दौसा जिले के बांदीकुई में तूफान के कारण सैकड़ो पेड़ और कई बिजली के खम्भे गिर गए। रविवार शाम तेज अंधड़ के चलते यहां मथुरा शटल के इंजन और डिब्बे के बीच एक पेड़ गिर गया। इसके कारण कई घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा।
अलवर के बानसूर और सीकर के नीम का थाना क्षेत्र में कई विद्युत पोल गिर गए। इससे इलाके में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चूरू के सादुलपुर में कई मकान धराशायी हो गए। यहां चौधरी आईटीआई कॉलेज की टीनशेड से बनी बिल्डिंग गिर गई। जिसके नीचे कई मशीने दब गई। कोटा में भी कई पेड़ सड़कों पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। धौलपुर, अलवर, झुंझुनूं, चाकसू, भरतपुर में भी कई जगहों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की।
बीकानेर के लूणकरणसर में देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने कुछ राहत तो कुछ परेशानी दी। बारिश से बाद यहां कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। यहां महाजन फायरिंग रेंज में भी हुई बारिश ने जवानों को भारी गर्मी से राहत दिलाई।
राजधानी जयपुर में भी अलसुबह आए तेज अंधड़ के कारण कई जगह टिनशेड के धराशायी होने की सूचना है। हालांकि, यहां तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब था वह सुबह 23 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान रखा। लोग घरों में और आॅफिस में पसीना पोंछते नजर आए।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चौबीस घंटों में फिर से आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।