फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two dead bodies found in well

किसने फेंका मां—बेटी को कुएं में

Fri, 24 Mar 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
two dead bodies found in well
- फोटो : amar ujala
अजमेर के मुण्डौती गांव में शुक्रवार सुबह मां-बेटी की कुएं में तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खास बात यह है दोनों शवों के हाथ बंधे हुए हैं।  
विज्ञापन


ब्यावर सदर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खींची ने बताया कि मुण्डौती गांव निवासी पूरण सिंह की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता और 8 वर्षीय बेटी हिना दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गए थे। इसकी गुमशुदगी गुरुवार को थाने में दर्ज करवाई गई। इसी दौरान शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के कुएं में दो लाशें तैरती दिखने की सूचना पुलिस को दी।


इसके बाद शवों को बाहर निकलवाकर अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां उनका  पोस्टमार्टम करवाया गया। खींची ने बताया कि मृतका सुनीता के पिता रेणपुरा निवासी नेनू सिंह ने अपने दामाद पूरण सिंह व उसके परिजनों पर हत्या का संदेह जताया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका के दो बेटियां और एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed