{"_id":"599ed2a54f1c1b2d378b46db","slug":"two-atm-hackers-arrested-by-bhiwadi-police-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम ठगीः हैकरों ने खेला एेसा खेल, मोबाइल के मैसेज देख उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम ठगीः हैकरों ने खेला एेसा खेल, मोबाइल के मैसेज देख उड़ गए होश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
पुुलिस के गिरफ्त में आए एटीएम से ठगी करने के अभियुक्त
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक जब एटीएम से अपनी जरूरत के अनुसार पैसे निकालकर लौटा, तो मोबाइल पर आए मैसेज से उसके होश उड़ गए। उसने चंद हजार निकाले थे, लेकिन एक लाख रुपए निकलने का मैसेज आए।
मामला एटीएम मशीन से कार्ड बदलकर रुपए निकालने का है, जिसमें एटीएम कार्ड बदलकर कस्टमर के खाते में से एक लाख रुपए निकालने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इन जब ये दोनों शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े तो इन्होनें ऐसी करीब 54 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
जानकारी के अनुसार भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने एटीएम बदल कर रुपए निकालने के दो आरोपियों को प्रोडक्टशन वारंट पर गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर गौरव प्रधान ने बताया कि भिवाड़ी गांव निवासी अशोक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गत 14 जुलाई को वह बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम से रुपए निकालने गया था। इस दौरान दो लोग एटीएम रूम में घुसे और उसका एटीएम बदल लिया तथा दो बार में उसके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए।

ऐसे पकड़ में आए एटीएम के महाठग
पुलिस की गिरफ्त में महाठग
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने पीड़ित का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इसी दौरान हिसार पुलिस ने संदीप व संजीव नाम के दो शातिरों को एटीएम हैक कर रुपए निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने भिवाड़ी में चोरी की वारदात करना कबूल किया।
हिसार पुलिस की सूचना पर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार जेल से भिवाड़ी लाया गया। गौरव प्रधान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ऐसी 54 वारदात करना कबूल किया है। बहरहाल भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस दोनों आरोपियों से और भी मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें काफी खुलासे हो सकते हैं।