फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two arrested under pcpndt act in jaipur

फर्जी फिल्में दिखाकर गर्भवतियों को किया जा था गुमराह, एेसे फंसे जाल में

Mon, 11 Sep 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
two arrested under pcpndt act in jaipur
डिकॉय टीम के हत्थे चढ़े दो दलाल - फोटो : amar ujala
सोनोग्राफी की पुरानी रिकॉर्डेड फिल्में दिखाकर गर्भवतियों को गलत जानकारियां देकर गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में शेखावाटी प्रांत में दो दलालों द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े गोरखधंधे का जयपुर में भांडाफोड़ किया गया है जिसमें एक महिला के देवर को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने सोमवार को जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में फर्जी तरीके से लिंग परीक्षण करते हुए नीमकाथाना निवासी दो दलाल प्रदीप शर्मा एवं दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।
विज्ञापन


जैन ने बताया कि ये गिरोह सोनोग्राफी के काम में लिए जाने वाले जैल के स्थान पर सामान्य क्रीम का इस्तेमाल करते थे। साथ ही कम्प्यूटर में पहले से ही रिकॉर्डेड फिल्म दिखाकर डिकॉय गर्भवती को गलत जाकारी देकर गर्भपात कर दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भाभी का भ्रूण जांच कराने आया देवर, तो यूं बिछाया जाल

two arrested under pcpndt act in jaipur
दलाल प्रदीप शर्मा एवं दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
जैन ने बताया कि पिछले दिनों से मुखबिर के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी आधार पर डिकॉय दल तैयार कर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

सोमवार को डिकॉय महिला को दलाल प्रदीप व दिनेश इधर-उधर घुमाने के बाद जयपुर के सीकर रोड स्थित मुरलीपुरा में जमुना होटल में किराए पर लिए हुए कमरे में लेकर गए। इस कमरे में डिकॉय महिला के अतिरिक्त पहले से ही एक अन्य गर्भवती महिला भी मौजूद थी। प्रदीप ने डिकॉय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग जांच कर भ्रूण लिंग की जानकारी दी।

डिकॉय द्वारा टीम को इशारा देते ही राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने उपयोग में लिए गए उपकरणों सहित हू-ब-हू नम्बरी नोट 20 हजार की डिकॉय राशि जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिशन निदेशक ने बताया कि इस कमरे में मौजूद दूसरी महिला भी भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के लिए आई हुई थी। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार अपने देवर नीम का थाना के मावंडा निवासी शिव कुमार सैनी के साथ आई इस महिला के पहले से ही दो पुत्रियां हैं।

तथाकथित भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के लिए इस महिला की 7 माह  की पुत्री को लेकर देवर प्रतिक्षा कर रहा था। पीसीपीएनडीटी टीम ने देवर शिव कुमार सैनी को भ्रूण लिंग परीक्षण में सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed