फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   TTE beaten the passenger

पत्नी-बच्चे बिलखते रहे और यात्री को तीन टीटीई पीटते रहे

Mon, 26 Jun 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
TTE beaten the passenger
टीटीई ने यात्री को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर रेलवे जंक्शन पर रेलवे टीटीई द्वारा यात्री को बेटिकट बताकर उसके साथ मारपीट करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। मारपीट की घटना के वक्त उसके पत्नी-बच्चे भी साथ थे। 
विज्ञापन


23 जून को आश्रम एक्सप्रेस जयपुर जंक्शन पहुंची। यहां एक यात्री को बेकिटक बताकर हैड टीटीई के कमरे में लाया गया और तीन टीटीई ने मिलकर जमकर मारा। यात्री ने विरोध किया, लेकिन टीटीई रुके। इस दौरान जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। इस दौरान यात्री की पत्नी और बच्चा भी थे। दोनों बिलखते रहे और उसे छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगते रहे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यात्री के पास जनरल का टिकट था और वह आरक्षित डिब्बे में पकड़ा गया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद वे उसे टीटीई उसे कमरे में ले आए। सोमवार सुबह टीटीई के यात्री को पीटने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा। इससे रेलवे प्रशासन भी हरकत में आया। इसके बाद आरोपी टीटीई नेतराम मीणा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले गांधी नगर स्टेशन पर भी एक टीटीई के यात्री से मारपीट करने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed