{"_id":"593e93971126f4de0b8b48f8","slug":"training-camp-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 बालिकाओं को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 बालिकाओं को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
बालिका कौशल विकास शिविर का उद्घाटन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पण्डित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अजमेर में बालिका कौशल विकास शिविर का सोमवार को उद्घाटन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर रही, जबकि अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। शिविर में एक हजार से अधिक बालिकाओं को 12 तरह के कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत तारागढ़ रोड़ स्थित आॅल सेंट्स स्कूल में बालिका कौशल विकास शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शिविर की आयोजक अनिता भदेल ने बताया कि शिविर 20 जून तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें बालिकाओं को फैशन डिजायनिंग, शू—मैकिंग, आरी—तारी गोटा बंधेज, मसाला खाद्य सामग्री, ब्यूटी पार्लर, ज्वैलरी, कढ़ाई, मेहंदी, नृत्य क्लेआर्ट, वेस्ट मैटेरियल रंगोली और फोटोग्राफी, विडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में एक हजार से अधिक बालिकाओं ने पंजीकरण करवाया है। शिविर स्थल पर ही बालिकाओं को अल्पाहार और दिन के भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बालिकाओं को यहां शिविर में आने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए बसें भी लगाई गई हैं। राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि बारह कोर्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं को किशनगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट में हवाई यात्रा भी निशुल्क करवाई जाएगी।