{"_id":"59781c314f1c1bd0298b485d","slug":"tourist-stuck-in-mount-abu-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट आबू में फंस गए दो हजार से ज्यादा पर्यटक, रास्ता हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट आबू में फंस गए दो हजार से ज्यादा पर्यटक, रास्ता हुआ बंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के चलते इन दिनों कई जिलों में बाढ़ के हालात है। राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले माउंट आबू पर्यटक स्थल में बारिश आफत का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
आज सुबह माउंट आबू के मुख्य रास्ते में चट्टान खिसक गई। जिसके कारण रास्ता बंद हो गया। जानकारी के अनुसार माउंट आबू में वर्तमान में दो हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि माउंट आबू में इन दिनों हो रही बारिश ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसान माउंट आबू में दो दिनों के दौरान 30 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने आबू में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं रास्ते को भी साफ करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।