फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Toll workers beat up journalist and his wife in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में टोलकर्मियों ने पत्रकार और उसकी पत्नी से की मारपीट, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप

Wed, 04 Jan 2023 12:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 Jan 2023 12:54 PM IST
सार

टोलकर्मियों से पत्रकार ने लाइन क्लीयर करने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर टोलकर्मियों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा। जब महिला पति को बचाने आई तो उन्होंने महिला की अंगुलियां भी काट दी और उससे अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन
Toll workers beat up journalist and his wife in Jaipur
पत्रकार से मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के चौमूं NH 52 स्थित टाटियांवास टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर कार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर महिला की धारदार हथियार से अंगुलियां काटी दी। टोलकर्मियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता भी की। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो 10-5 टोल करने ने उसकी भी धुलाई कर दी। मामले को लेकर मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने मात्र एक कर्मचारी को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चौमूं थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक पत्रकार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जयपुर में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान टाटियावास टोल प्लाजा पर जाम लगा हुआ था। उन्होंने इस बात का विरोध कर टोलकर्मियों को लाइन को जल्दी क्लियर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकार हूं। यह बात सुनकर टोलकर्मी भड़क गए और धमकी देने लगे कि पत्रकार है तो क्या करेंं। यहां पर तो रोज पत्रकार आते हैं। टोलकर्मियों ने आवाज देकर अन्य टोल कर्मियों को भी पास बुला लिया और गाली-गलौज करने लग गए।

विज्ञापन


मौके पर 10-15 टोलकर्मी आ गए और उसे गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट करने लग गए। गाड़ी में बैठे उनकी पत्नी ने जब देखा तो वह पति को छुड़ाने के लिए गाड़ी से बाहर निकलने लगी लेकिन टोलकर्मियों ने उन्हें उतरने नहीं दिया और गाड़ी में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे। इसी दौरान एक टोलकर्मी ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी पर वार किया और उसकी अंगुलियों को काट दिया। मारपीट के कारण दोनों को ही गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दंपती को छुड़वाया
टोलकर्मियों के इस व्यवहार को देखकर आसपास के लोगों में रोष पैदा हो गया और वह अपने वाहनों से निकले और टोलकर्मियों से दंपती को छुड़वाया। टोल प्रबंधक शक्ति सिंह और अन्य लोग भी मौके पर आए। उन्होंने गलती मानने की जगह टोल प्रबंधक ने पत्रकार की पत्नी को डराया-धमकाया और गाली गलौज कर मारपीट की। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मुडिक बसेड़ी धोलपुर निवासी टोलकर्मी अनूप शर्मा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 141 341 323 354 के तहत मामला दर्ज किया है।


महिला के बयान पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने मामले को लेकर फुटेज भी एकत्र कर लिए हैं। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सारी घटना के फुटेज एकत्र कर लिए हैं। उनके पास हर कर्मचारी का पूरा बायोडेटा है। बुधवार को महिला के बयान लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी। 


नहीं करेंगे अधिवक्ता परैवी

प्रेस क्लब संस्था चौमूं के अध्यक्ष जितेन्द्र रांगेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंजानंद कुमाव व महामंत्री बी.एल भंडारी के नेतृत्व में पत्रकारों के शिष्टमंडल ने दी बार एसोसिएशन चौमूं के महासचिव महेंद्र सिंह शेखावत से मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया चौमूं से कोई भी अधिवक्ता टोलकर्मियों की पैरवी न करेें। इसके बार शेखावत के नेतृत्व में अधिवक्ता थाने में गए और थाना प्रभारी से मिले और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद पत्रकारों का शिष्टमंडल चौमूं एसीपी राजेन्द्र सिंह निवार्ण से मिला। एसीपी निवार्ण ने पत्रकारों को भरोसा दिलवाया कि टोलकर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस पुख्ता कार्रवाई करेगी। इधर मामले को लेकर टोल प्रशासन ने टोलकर्मी अनूप शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed